फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ATM card changed fraudulently

Basti News: धोखे से बदल लिया एटीएम कार्ड, निकाले 48 हजार रुपये

Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 20 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
ATM card changed fraudulently
बस्ती। वाल्टरगंज थाने के पुर्सिया गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 22 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया और उनके खाते में मौजूद 48,192 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पीड़ित ने 18 जनवरी को दी गई तहरीर में बताया कि वह पीएनबी के एटीएम कार्ड को लेकर रोडवेज तिराहा स्थित एसबीआई के एटीएम पर गए थे। वहां उन्होंने बैलेंस चेक किया तो खाते में 48,192 रुपये थे। इसी बीच पीछे खड़ा एक व्यक्ति किसी तरह से उनके एटीएम कार्ड का पिन नंबर जान गया। उसने धोखाधड़ी करके उनके एटीएम कार्ड को बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से सारी रकम मालवीय रोड स्थित पीएनबी के एटीएम से निकाल लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed