{"_id":"656398ad490f1926df096bd4","slug":"asp-inspected-majha-khurd-ghat-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7545-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एएसपी ने किया माझा खुर्द घाट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एएसपी ने किया माझा खुर्द घाट का निरीक्षण
Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले स्नान पर्व को लेकर सरयू नदी के मांझा खुर्द घाट का एएसपी ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने एसओ भानु प्रताप सिंह को घाट की सफाई करने के साथ-साथ बेरिकेटिंग, लाइटिंग तथा अप्रिय घटना को रोकने के लिए नाविकों के इंतजाम का निर्देश दिया।
एसपी के निर्देश पर चौकी प्रभारी माझा खुर्द विवेकानंद तिवारी अपनी टीम के साथ घाट की सफाई में खुद सहयोग करते नजर आए। पहली बार महिला श्रद्धालुओं के कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। लाइट की व्यवस्था भी कर दी गई है। स्थानीय नाविकों को सुबह 3:00 बजे से ही नदी में नाव के साथ रहने के लिए कहा गया है।