फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ASP inspected diversion points

Basti News: एएसपी ने डायवर्जन प्वाइंट्स का किया निरीक्षण, होटल-ढाबों की भी चेकिंग की

Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 15 Jan 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
ASP inspected diversion points
- होटल व ढाबा संचालकों से संदिग्ध लोगों पर निगाह रखने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
अयोध्या फोरलेन पर रविवार सुबह आठ बजे से व्यावसायिक वाहनों ट्रक, डीसीएम, लोडर आदि को जाने से रोक दिया गया। एएसपी ने डायवर्जन प्वाइंट्स का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने होटल और ढाबों को भी चेक किया और संचालकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
रविवार को एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस बल के साथ सभी डायवर्जन प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। वहां लगी पुलिस ड्यूटी को चेक करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि वहां वाहन लेकर पहुंचने वालों से शालीन व्यवहार करें। उन्हें बताएं कि यह डायवर्जन आम लोगों, श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए किया गया है।वहीं, डायवर्जन प्वाइंट्स पर लगे बैरियर पर रिफलेक्टर लगाए गए हैं, ताकि कोहरे के बीच कम दृष्यता में भी बैरियर दिखाई दें।
विज्ञापन

होटल ढाबों की चेकिंग के दौरान एएसपी ने होटल-ढाबा संचालकों से कहा गया कि जो लोग भी उनके यहां आएं, उनके बारे में जानकारी लेते रहे। अगर कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना तत्काल निकट के थानेदार या अन्य अधिकारियों को नि:संकोच दें। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की भी जांच की गई। इसके अलावा हर्रैया, छावनी, विक्रमजोत में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की और वहां पर थाने व अधिकारियों के नंबर की जानकारी दी गई।

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

सहसवान से इस्लामनगर होते हुए चंदौसी जाने वाली बनाई जा रही सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed