{"_id":"6175a9cf058331662c63d1e5","slug":"ashes-of-martyr-farmers-basti-news-gkp4140966129","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद किसानों की अस्थियां कुआनो में विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद किसानों की अस्थियां कुआनो में विसर्जित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद किसानों की अस्थियां कुआनो में विसर्जित
बस्ती/वाल्टरगंज। लखीमपुर में शहीद किसानों व पत्रकार की अस्थि कलश यात्रा मंडल के तीनों जिलों का भ्रमण कर अमहट घाट पहुंची। यहां भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दीवान चंद्र पटेल की मौजूदगी में अस्थि कलश कुआनो नदी में विसर्जित कर दी गईं।
इससे पहले यात्रा वाल्टरगंज स्थित चीनी मिल परिसर पहुंची। यहां भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मृत किसानों व पत्रकार को श्रद्धासुमन अर्पित की। प्रदेश सचिव ने कहा कि कलश यात्रा मुंडेरवा कस्बे से खलीलाबाद, सिद्धार्थनगर होते हुए भानपुर, सोनहा, सल्टौआ, डीहपार तक निकाली गई। इसके पीछे उद्देश्य है कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के चक्कर में सरकार किसानों का गला घोंटने को तैयार है। लंबे समय से सरकार से गोविंदनगर चीनी मिल चालू कराने की मांग की जा रही है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, श्रमिकों का बकाया भुगतान आदि मांगें लंबे समय से लंबित हैं। कहा कि किसानों व पत्रकार की हत्या के पीछे जो भी शामिल हैं, सरकार उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।
विज्ञापन
इस मौके पर कन्हैया किसान, अनुज कुमार चौधरी, जयराम चौधरी, जनार्दन मिश्र, शोभाराम ठाकुर, चंद्र प्रकाश, हृदय राम वर्मा, डॉ. आरपी चौधरी, राजेंद्र, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।