फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Asha workers reached the CMO office regarding pending demands...sent a memorandum to the Chief Minister.

Basti News: लंबित मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंची आशा...मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Thu, 27 Nov 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Asha workers reached the CMO office regarding pending demands...sent a memorandum to the Chief Minister.
बस्ती। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन जिला इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ के स्टेनो अनिल को सौंपा। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं व संगिनी को बकाया भुगतान कराए जाने के साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने के लिए बेसिक हेल्थ वर्कर्स के समान वेतन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मांगों को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल का नोटिस दिया है। मंडल प्रभारी सुभाष चंद्र उपाध्याय व अध्यक्ष नीलम शुक्ला के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय पहुंची आशाओं ने विरोध जताया। सुभाष चंद्र उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2019 से बकाया का भुगतान नहीं किया जा रहा है। संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहा है। नीलम शुक्ला ने कहा कि आशा कार्यकर्ता वर्ष 2006 से नियमित रूप से स्वास्थ्य कर्मियों के बराबर काम कर रही हैं। हमें स्वंयसेवक बताकर वेतन व सामाजिक सुरक्षा से वंचित रखा जा रहा है। हमारी मांग है कि हमारे काम की समीक्षा करते हुए सम्मान जनक वेतन व सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान सचिव क्रांति देवी, अन्नपूर्णा दूबे, कंचन राव, रेखा चौधरी, परमशीला सिंह, कुसुम देवी, सीमा व अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed