फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Asha workers demonstrated for honorarium and submitted a memorandum.

Basti News: मानदेय के लिए आशाओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Oct 2025 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 15 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated for honorarium and submitted a memorandum.
पीएचसी सल्टौआ पर मांगों को लेकर आशाओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन - संवाद
सल्टौआ। पीएचसी परिसर में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय के लिए प्रदर्शन किया। प्रभारी डॉ. अमित कुमार को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। आशाओं ने ज्ञापन में बताया कि उन्हें तीन माह का मानदेय, टीबी डॉट्स प्रोवाइडर का भुगतान अप्रैल 2024 से अब तक नहीं मिला है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्लस पोलियो और फाइलेरिया अभियान में किए गए कार्यों का भी भुगतान अब तक लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे सभी स्वास्थ्य अभियानों का बहिष्कार करेंगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने आशाओं की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और कहा कि संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी ताकि भुगतान जल्द कराया जा सके। इस मौके पर सुषमा चौधरी, विद्यावती, बीनू पांडेय, रीता देवी, पूनम चौधरी, कृष्णावती, ज्ञानमती, निर्मला, पूनम, रजनी देवी, वेदमती, नीलम सिंह, उर्मिला देवी, किरण, शोभावती, सरोज समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed