फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ARTO and METREAS depatments 4 officials absent

एआरटीओ व बाट माप विभाग में अनुपस्थित मिले चार कर्मी

Wed, 20 Apr 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
ARTO and METREAS depatments  4 officials  absent
लीड खबर पेज दो (फोटो)
विज्ञापन

एआरटीओ व बाट-माप दफ्तर में गैरहाजिर मिले चार कर्मी
डीएम ने वरिष्ठ सहायक का एक दिन का वेतन व बाट-माप के तीन कर्मियों का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में बुधवार को एआरटीओ कार्यालय व सहायक नियंत्रक बाट-माप के कार्यालय में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। बाट-माप कार्यालय में कर्मचारियों के मूवमेंट का रजिस्टर न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई और तुरंत रजिस्टर बनाने और फील्ड में जाने वाले कर्मचारी का पूरा ब्योरा दर्ज करने का निर्देश दिया।
डीएम सौम्या अग्रवाल ने सभी विभागों को नियत समय पर दफ्तर पहुंचने और कार्य आरंभ कर देने की हिदायत दे रखी है। इसकी पड़ताल के लिए बुधवार को डीएम सुबह करीब पौने ग्यारह बजे आरटीओ कार्यालय पहुंच गईं। डीएम गाड़ी से उतर कर सीधे आरटीओ सगीर अहमद के कक्ष पहुंची, लेकिन कमरा खाली मिला। कर्मचारियों ने बताया कि वह अवकाश पर गए हैं। अन्य तीन कर्मचारी उपस्थित मिले। वहीं, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे तथा रविकांत शुक्ला मौजूद मिले, लेकिन वरिष्ठ सहायक शिवरतन लाल नदारद मिले। उनके दफ्तर न आने के संबंध में कोई सूचना न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और उनका एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पूरे कार्यालय एवं परिसर में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पत्रावलियों को तरतीब से रखने का निर्देश दिया। कहा कि पुरानी पत्रावलियों की बीडिंग कराकर उसका निस्तारण कराएं। इसके बाद डीएम दोपहर करीब 12 बजे सहायक नियंत्रक, विधिक माप विज्ञान (बाट-माप) कार्यालय में पहुंची। यहां निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार, वरिष्ठ सहायक कौशिक कुमार चौधरी तथा वाहन चालक अशोक कुमार गैरहाजिर मिले। सभी का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। कार्यालय में कर्मचारियों के लिए कोई मूवमेंट रजिस्टर भी नहीं बनाया गया है। इसे बनाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर के निरीक्षण में बीडीए में उपस्थित मिले सभी कर्मी
बस्ती। कमिश्नर गोविंद राजू एनएस ने कचहरी परिसर स्थित बस्ती विकास प्राधिकरण कार्यालय सुबह करीब ग्याह बजे निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारी अपने पटल पर मौजूद मिले। कमिश्नर ने यहां उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों का रखरखाव, साफ सफाई एवं विकास कार्यों की समीक्षा भी की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सचिव प्राधिकरण/डिप्टी कलेक्टर सूरज, अधिशासी अभियंता पंकज पांडेय, महेंद्र सोलंकी, कृष्णा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed