फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Applications invited for loans under the Village Industries Employment Scheme.

Basti News: ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत ऋण के लिए मांगे आवेदन

Wed, 08 Jul 2026 01:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for loans under the Village Industries Employment Scheme.
बस्ती। खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्येाग रोजगार योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे बेरोजगार व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो, उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में स्वयं का उद्योग स्थापित करने के लिए 10 लाख तक के परियोजना लागत पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का पांच प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना अनिवार्य है। इस तरह कुल प्रोजेक्ट कास्ट में पूंजीगत मद की ऋण धनराशि पर सामान्य वर्ग के पुरुष लाभार्थियों को चार प्रतिशत ब्याज एवं अवशेष ब्याज विभाग द्वारा पांच वर्ष तक जाने का प्राविधान है।
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के लाभार्थियों को पूंजीगत मद के ऋण धनराशि का संपूर्ण ब्याज का भुगतान पांच वर्षों तक उद्यमी के पक्ष में ऋणदाता बैक को विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यालय से लक्ष्य प्राप्त हो गया है, जिसमें 10 इकाइयों को स्थापित करने 50 लाख की पूंजीनिवेश प्राप्त हुआ है। इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक लाभार्थी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय या ऑनलााइन आवेदन https:/mmgrykhadi.upsdc.gov.in पर कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालय में आनलाइन आवेदन फार्म की हार्ड कापी जमा करते समय स्वयं का पासपोर्ट साइज एक फोटो, आधार, जाति, निवास, शैक्षिक तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट व बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed