फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Application date for National Unity Award extended

Basti News: बढ़ाई गई राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के आवेदन की तारीख

Sun, 17 Nov 2024 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Application date for National Unity Award extended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। ‘गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव/ आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो। इसके लिए पूर्णतः समर्पित रहा हो।
सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी को आवेदन पत्र उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदक भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास कर रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया गया हो, ऐसे व्यक्ति/ नागरिक अर्हता रखने वाले पात्र होंगे। उक्त पुरस्कार गुरु गोविंद सिंह के जन्मदिवस 05 जनवरी को दिया जाता है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed