{"_id":"5a2987214f1c1b68678c0766","slug":"appeal-to-help-solders","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के सहयोग का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के सहयोग का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में झंडा दिवस पर चंदा देते डीएम और अन्या अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह, डीएम अरविंद सिंह, सदर विधायक दयाराम चौधरी को फ्लैग लगाया गया। अफसरों ने सैनिकों, उनके आश्रितों को बधाई दी। आह्वान किया कि देश की रक्षा में सैनिकों का अपेक्षित सहयोग करना चाहिए साथ ही इनके इतिहास और इनके पुनीत कार्यों को याद करना चाहिए।
डीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सेना के त्याग, बलिदान, शालीनता हमें प्रेेरणा देती है। सेना के कारण ही हम सभी अपने घरों में चैन से सोते हैं। हमारी सेना सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आतंकवाद, सीमावर्ती इलाकों के दुश्मनों का लगातार सामना कर रही है।
हमें अपने देश के रक्षा करने में सैनिकों को अपेक्षित सहयोग करना चाहिए। डीएम ने कहा कि इस अवसर पर प्राप्त सहयोग राशि को पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के आश्रितों को दी जाती है। कार्यक्रम में डीआईजी राकेश चंद्र साहू, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, मुख्य कोषाधिकारी गोपाल खरे, सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा, अपर आयुक्त राजा राम, संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र, उप सूचना निदेशक एमपी सिंह, सैनिक कल्याण विभाग के राजकुमार मिश्र, जगदीश चंद्र, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहेे।