फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Any goal can be achieved with hard work and dedication

Basti News: मेहनत व लगन से कोई भी लक्ष्य होगा हासिल

Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 May 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Any goal can be achieved with hard work and dedication
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में बोर्ड परीक्षा में बेहतरअंक लाने पर किया गया सम्मानित।
बस्ती। सीबीएसई की 12वीं के जिला टॉपर देवांश शुक्ल ने कहा कि यह सफलता उन्हें 6 से 7 घंटे की पढ़ाई मं हासिल हुई है। उनका लक्ष्य था कि वह टॉप करें इसके लिए मेहनत व लगन से पढ़ाई की। स्कूल की पढ़ाई के बाद घर पर 6 घंटे को विषयवार बांट कर अध्ययन किया। किसी भी विषय में समझ न आने पर शिक्षक से सहयोग लिया। कहा कि लक्ष्य के लिए सबसे पहला कार्य लगन इसके बाद मेहनत सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है। कहा कि उनका लक्ष्य अब अहमदाबाद के आईआईएम कॉलेज से एमबीए करने का है। अपनी सफलता का श्रेय देवांश ने माता आरती शुक्ला व पिता दयाशंकर शुक्ल के अलावा शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन

---------
स्वयं में जगाएं आत्म विश्वास तभी मिलेगी सफलता
सीबीएसई 10वीं की जिला टॉपर पल्लवी सिंह के पिता अरविंद सिंह व्यवसायी जबकि माता पूनम सिंह गृहणी है। कहती हैं कि स्कूल की पढ़ाई के अलावा घर पर आन लाइन पढ़ाई से सफलता हासिल हुई है। स्कूल के अलावा वह घर पर 3 से 4 घंटे पढ़ाई करती हैं। कहा कि आन लाइन विषयवार पढ़ाई के चलते उन्होंने तमाम कठिन प्रश्नों को हल कर खुद में आत्मविश्वास जगाया। बेहतर परिणाम के लिए सबसे बड़ी जरूरत आत्मविश्वास की है। इसी के बल पर मेहनत कर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed