फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Another chance for players to enter sports hostels

खिलाड़ियों को खेल छात्रावासों में प्रवेश का एक और मौका

Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Another chance for players to enter sports hostels
खिलाड़ियों को खेल छात्रावासों में प्रवेश का एक और मौका
विज्ञापन

बस्ती। खेल छात्रावासों में रिक्त सीटों को भरने के लिए फिर से ट्रायल शुरू होगा। खेल विभाग 26 सितंबर को जिलास्तरीय और 27 सितंबर को मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन करने जा रहा है। विभाग के अनुसार करीब नौ खेलों के लिए ट्रायल लिया जाएगा।
खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को एक और मौका मिल रहा है। अप्रैल-मई में आयोजित ट्रायल में जो खिलाड़ी हिस्सा लेने से वंचित रह गए थे, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार जायसवाल ने बताया कि बास्केटबाल, तीरंदाजी व बैडमिंटन खेल में बालक और बालिका दोनों वर्गों का ट्रायल लिया जाएगा। टेबल टेनिस व कबड्डी में सिर्फ बालिका वर्ग का ट्रायल लिया जाएगा। जूडो, कुश्ती व क्रिकेट के लिए बालक वर्ग का ट्रायल होगा। तैराकी में सिर्फ बालिका वर्ग की खिलाड़ी हिस्सा ले सकती हैं। इसका मंडल स्तरीय चयन ट्रायल सिद्धार्थनगर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तैराकी में 12 साल से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी और अन्य खेलों में 15 साल तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। जिला स्तरीय 26 सितंबर, मंडलस्तरीय 27 और राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 29 व 30 को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ और सिर्फ क्रिकेट ट्रायल लखनऊ के चौक स्टेडियम में होगा। इच्छुक खिलाड़ी खेल विभाग से संपर्क कर अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed