{"_id":"60f5aac58ebc3e61c21f85e2","slug":"angry-over-not-taking-action-on-sdo-basti-news-gkp4024588166","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ पर कार्रवाई न होने से प्राविधिक कर्मचारी संघ खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीओ पर कार्रवाई न होने से प्राविधिक कर्मचारी संघ खफा
विज्ञापन
एसडीओ पर कार्रवाई नहीं होने से खफा
पूर्वांचल के सभी जिलों में चल रहा है धरना
द्विपक्षीय वार्ता के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की ओर से सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में धरने का आयोजन किया गया। धरने में पदाधिकारियों ने एसडीओ पर कार्रवाई की मांग दोहराई। संगठन जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने बताया कि पूर्वांचल परिक्षेत्रीय कार्यकारिणी की ओर से प्रस्तावित द्विचरणीय आंदोलन के प्रथम चरण में पूर्वांचल के सभी जिलों में एक साथ धरना चल रहा है। पूर्वांचल ऊर्जा प्रबंधन एवं संघ प्रतिनिधियों के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता तमाम बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन उसका अनुपालन आज तक नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। जिला सचिव मनीष शर्मा ने कहा कि अधिकारी एसडीओ को बचा रहे हैं। बिना कार्रवाई धरना खत्म नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कर्मचारियों के उत्पीड़न पर अधिकारियों की चुप्पी चुभती है। उपाध्यक्ष अली अहमद ने कहा कि प्रथम चरण के आंदोलन के बाद यदि उच्चाधिकारियों ठोस कदम नहीं उठाते तो द्वितीय चरण के आंदोलन पर विचार किया जाएगा। अजीत कुमार ने कहा कि ऐसे गंभीर प्रकरण में अधिकारियों की चुप्पी प्रबंधन के नेतृत्व पर सवाल खड़ा करती है। इस मौके पर गुलाबचंद, अनिल शर्मा, राजकुमार, इस्लाम, संतोष, आशिफ, बजरंगबली, रामपुकार, सुनील वीरेंद्र शर्मा और कौशल आदि मौजूद रहे।