फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   anger over negligence of problems

कॉलोनी की समस्याओं की अनदेखी पर गुुस्सा

Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा नगर इकाई की बैठक नगर उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव काजू की
विज्ञापन
अध्यक्षता में रविवार को हुई। इसमें आवास विकास कॉलोनी की समस्याओं के साथ ही शहर में सड़कों की बदहाली और गंदगी पर चर्चा की गई। कॉलोनी की समस्याओं की अनदेखी पर गुुस्सा जताया गया।

नगर उपाध्यक्ष मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मालवीय रोड पर की गई इंटरलांकिंग उखड़ने लगी है। बादशाह टाकीज के पास टूटी सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं किया गया। रोडवेज से रेलवे स्टेशन तक सड़क के किनारे गुणवत्ताविहीन इंटरलॉकिंग की गई है।

मंगल बाजार, राजा बाजार के लोग सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे हैं। नालियां काफी दिन से जाम हैं, जिससे लोगों के घरों के अंदर तक नाली का गंदा पानी जमा हो रहा है।

नगर पालिका को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया मगर पालिका प्रशासन आवास विकास को लेकर उपेक्षात्मक रवैया अपनाए हुए है।राकेश पांडेय ने कहा कि आवास विकास कालोनी में सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। पालिका अध्यक्ष ने देखने के बाद भी अब तक कुछ नहीं किया।

इस मौके पर सूरज गुप्ता, पंकज यादव, सरामुल्लाह खान, मोहित श्रीवास्तव, अरुण कुमार, राजन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मनेाज गुप्ता, हिमांशु, दीपक सोनी, अर्जुन मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed