{"_id":"57d998d24f1c1b193bd492eb","slug":"anganwadi-employees-intensify-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन तेज
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कदुरहा ब्लाक पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो ने प्रर्दशन करके किया पुतला दहन।
महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने का आंदोलन बुधवार को तेज हो गया। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला बंद कर महिला आंगनबाड़ी कर्मी संबधित परियोजना कार्यालय पर पहुंच गईं। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कई सीडीपीओ अपने कार्यालय में नहीं जा पाए और परियोजना कार्यालय से वापस लौट गए। कुछ जगहों पर सीडीपीओ के घेराव की भी किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकायें राज्य कर्मचारी घोषित करने, वेतन देने आदि की मांग को लेकर तीन सितंबर से आंदोलित है। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के बाद महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तवा ने आर पार की लड़ाई का एलान किया था। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर प्रतिदिन परियोजना कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई थी, इसी क्रम में बुधवार को जिले भर में महिला आंगनबाड़ी कर्मियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया। बस्ती सदर परियोजना कार्यालय पर भी कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया।