{"_id":"674250d698181bb21e068be4","slug":"anand-vihar-muzaffarpur-special-reached-late-by-27-hours-passengers-upset-basti-news-c-207-1-sgkp1006-127760-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 27 घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 27 घंटे की देरी से पहुंची, यात्री परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोहरे की वजह से शनिवार को अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें में कई घंटे लेट रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन से हुई, जो 27 घंटे की देरी से चल रही है।
ट्रेनों के विलंब होने से प्लेटफाॅर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ हो गई। पूछताछ काउंटर पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी लगातार दी जा रही थी। ट्रेनों के विलंब होने से ठंड के चलते यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत यात्रियों को आनंद विहार से चलकर मुजफ्फरपुर जाने वाली मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन को लेकर हुई। यह ट्रेन 27 घंटे की देरी से चल रही। इस ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को शाम 4:27 बजे आना था, लेकिन समाचार लिखे जाने तक यह ट्रेन स्टेशन पर नहीं आई थी, और इस ट्रेन से यात्रा करने वाले कुछ यात्री ट्रेन के लेट होने से घर चले गए।
इसके अलावा कुछ अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। उनमें हरिद्वार-स्पेशल ट्रेन 6 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन 13 घंटे, अवध एक्सप्रेस 3 घंटे, गुवाहाटी-अमरनाथ एक्सप्रेस 5 घंटे, दिल्ली से जयनगर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 14 घंटे, सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि शनिवार को छपरा-उधमपुर एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे बोर्ड की ओर से निरस्त रही।