फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   an woman died in miserable conditions

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Sun, 14 Aug 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
an woman died in miserable conditions
गौर थाना क्षेत्र के गिधनी गांव में महिला की मौत होने पर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्? - फोटो : BASTI
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गौर थाना के गिधनी गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। क्षेत्र के गिधनी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में 12 अगस्त को मौत हो गई। मौत के बाद ससुरालियों ने आनन-फानन अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले में मृतका के भाई नितेश सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की ससुराल के लोगों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जला दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
संतकबीर नगर जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद ग्राम मझरिया गंगा गांव की नीलू सिंह (38)की शादी लगभग 15 वर्ष पहले गौर थाना के गिधनी गांव निवासी नागेंद्र सिंह के साथ हुई थी। राखी बंधवाने के लिए भाई नितेश सिंह बहन के घर आया हुआ था। राखी बंधवाने के बाद भाई दोपहर को वापस घर चला गया। तभी फोन पर सूचना मिली की बहन की मृत्यु हो गई। इस बात की जानकारी होने पर नितेश परिजनों व रिश्तेदारों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा तो पता चला कि शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में भाई ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन की हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के लिए अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नागेंद्र सिंह, भाई जितेंद्र उर्फ मंगरू, शैलेंद्र, पिता राम बहादुर सिंह एवं गांव के ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि एक विवाहिता की मौत हुई है। भाई ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की तहरीर दी है। इसके आधार पर कुल पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed