फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An Accused Arrested

किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
An Accused Arrested
किशोरी की अश्लील फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनहा (बस्ती)। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अश्लील हरकत के दौरान आरोपी ने उसकी फोटो खींच ली और फिर फोटो को वायरल करने की धमकी देने लगा। किशोरी के विरोध पर अश्लील फोटो वायरल कर दी थी। पुलिस टीम ने आरोपी अखिलेश यादव को शनिवार सुबह करीब आठ बजे रामनगर चौराहे के पास जिनवा मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि उनकी चौदह वर्षीय पुत्री बीते 31 मई की सुबह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि उसी समय गांव के ही एक युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़खानी की। इसी दौरान उसकी फोटो भी खींच ली। इसके बाद आरोपी उसे धमकी देने लगा कि तुम्हें जब बुलाएंगे तो आना होगा। नहीं तो अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। साथ ही घर में किसी को भी इसके बारे में न बताने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार आरोपी ने 10 जुलाई को किशोरी को बुलाया तो उसने आने से साफ मना कर दिया। इसके बाद किशोरी की आपत्तिजनक फोटो को आरोपी ने अपनी आईडी से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई और पिता ने थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सहित दो पर आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था। शनिवार की सुबह प्रभारी थाना सोनहा अरविन्द कुमार मौर्य, कांस्टेबल कृष्णमोहन मौर्य, देवेन्द्र सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed