फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amrai is laden with blossoms, if protected from disease then there will be good yield

Basti News: बौर से लद गई अमराई, रोग से बचा ले गए तो होगी अच्छी पैदावार

Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Amrai is laden with blossoms, if protected from disease then there will be good yield
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। आम के पेड़ों पर आए बौर देखकर बागवानों के खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें उम्मीद है कि पिछले साल खराब हुई फसल के नुकसान की भरपाई इस साल हो जाएगा। बंजरिया स्थित फल उत्कृष्टता केंद्र के इंडो-इस्राइल प्रोजेक्ट की नर्सरी में तैयार गौरजीत, पूसा पूर्वा, पूसा पीतांबरा, टॉमी एटकिंस के अलावा दशहरी, चौसा, लंगड़ा, बैगनफली प्रजातियों में भी अच्छे बौर आए हैं। आम के किस्मों और उत्पादन के लिहाज से बस्ती जनपद का नाम सबसे अग्रणी है।
यहां की 156 प्रजातियों का प्रदेश ही नहीं, विदेशों में भी बोलबाला है। इनमें आम्रपाली, गौरजीत आदि प्रजातियों ने कई आम महोत्सव में नंबर एक का खिताब हासिल कर चुकी हैं। जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, जिले में 3713 हेक्टेयर में आम के बाग लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इनसे 68.134 मीट्रिक टन आम के उत्पादन का अनुमान है। इससे बागवानों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। पांच हेक्टेयर में आम की बाग के मालिक अखिलेश बताते हैं कि इस बार बौर काफी अच्छा आ रहा है। बस मौसम दगा न दे, यही डर सता रहा है। आम उत्पादक रामानुज चौधरी, शत्रुध्न सिंह आदि ने भी बौर देखकर अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय बौर पर रोग व कीट तेजी से हमला करते हैं। पेड़ों पर उर्वरक का प्रयोग करना जरूरी है। किसान दो किलो यूरिया, एक किलो डीएपी, डेढ़ किलो पोटाश, 250 ग्राम कॉपर सल्फेट, 250 बोरेक्श का मिश्रण बनाकर पेड़ों की जड़ों में डालकर सिंचाई करें।
किसान अधिकारियों से पेड़ों में लगने वाले कीट और रोग से बचाव की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed