फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   amit and brijnandan sellected in state committee

अमित और बृजनंदन प्रदेश टीम में

Mon, 18 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
amit and brijnandan sellected in state committee
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। - फोटो : रमेश मिश्र

विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को कार्यकारिणी में विस्तार किया। संगठन के कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं तो कई की जिम्मेदारियां बढ़ा दी गईं। बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरमणि पांडेय ने कहा कि संगठन व्यापारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।

इसके बाद उन्होंने प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुति पर प्रांतीय कार्यकारिणी में शामिल किए गए लोगों की जानकारी दी। बताया कि व्यापारी नेता अमित सिंह को प्रांतीय संगठन मंत्री और बृजनंदन दास मिश्र को युवा प्रकोष्ठ का प्रांतीय मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा प्रसून शुक्ल और विवेक त्रिपाठी को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव को कार्यकारी मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुबास चंद्र शुक्ल ने बताया कि संगठन की नीतियों में विश्वास करते हुए लालगंज से विनय कुमार वर्मा की अगुवाई में कई व्यापारियों ने उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल  की सदस्यता ग्रहण की। विनय वर्मा को लालगंज इकाई का अध्यक्ष रामप्रताप वर्मा को महामंत्री, ओमप्रकाश कसौधन और अवनीश चौधरी को मंत्री, धर्मेंद्र कसौधन को उपाध्यक्ष, शोएब मेहताब अहमद को संयोजक, प्रमोद वर्मा को संगठन मंत्री और रघुनंदन सैनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रविवार को कार्यक्रम के दौरान व्यापारी अमन कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, रवि चौधरी, कन्हैया लखमानी, मनोज पांडेय, विक्रम चौधरी, राकेश पांडेय, जयंत गुप्ता, बरकत अली, विजय सिंघल, ध्रुवनाथ चौधरी, लवकुश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राघवेंद्र वर्मा, राजीव वर्मा, दुर्गेश, कृष्ण कुमार, मनीलाल वर्मा, बजरंगी लाल ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राकेश पांडेय को औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी, बरकत अली को कलवारी बाजार का प्रभारी घोषित किया गया। अमन जायसवाल को बस्ती नगर इकाई का मंत्री औा मनोज पांडेय को युवा कमेटी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


इस मौके पर डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, रामविनय, हरिओम, जयेश सिंह मुन्ना, सत्यपाल सिंह टीटू, इंद्रभुजा पांडेय, पंकज, महेंद्र पांडेय, बृजेश सिंह मुन्ना, गौरीशंकर पाल, विश्वनाथ वर्मा, राजेश चित्रगुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed