{"_id":"68054891f0b1ddf6bb0d725b","slug":"ambedkar-statue-was-being-installed-in-koilsa-without-permission-police-stopped-it-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135290-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कोइलसा में बिना अनुमति लगा रहे थे आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कोइलसा में बिना अनुमति लगा रहे थे आंबेडकर प्रतिमा, पुलिस ने रोका
Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के कोइलसा गांव के उत्तर तरफ स्थित आंबेडकर पार्क के मैदान में बिना अनुमति के डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान मूर्ति स्थापित करने से रोक दिया गया।
सूचना के बाद थानाध्यक्ष उमा शंकर तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने अनुयायियों से आग्रह करते हुए कहा कि बिना शासन- प्रशासन के अनुमति के कोई भी नई प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती है। प्रशासन से अनुमति लेने के बाद ही मूर्ति स्थापित कराएं। ताकि क्षेत्र में तनाव की कोई स्थिति न बनने पाए।
विज्ञापन
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने वालों से वार्ता की। कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। बाद में मूर्ति को गांव के ही रहने वाले बसंत के घर सुरक्षित रखवा दी गई है।