फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amarnath Express arrived three hours late and Vaishali two hours late.

Basti News: अमरनाथ एक्सप्रेस तीन तो वैशाली दो घंटे देर से आई

Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Express arrived three hours late and Vaishali two hours late.
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है, शनिवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे तो वैशाली सुपरफास्ट अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से बस्ती रेलवे स्टेशन पर पहुंची। तमाम यात्री ट्रेनों के विलंब होने से काफी परेशान नजर आए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती-गोरखपुर के रास्ते आने जाने वाली ट्रेनें एक बार फिर विलंब से चल रही है, इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है, सुबह-शाम ठंड के चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेनों का इंतजार करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन जिन यात्रियों को सफल करना है उन्हें तो हर मुश्किलों को पार करना ही होगा। रेलवे समय सारिणी के अनुसार जो एक्सप्रेस ट्रेन विलंब से चल रही है, उनमें दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2 घंटे, बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल एक्सप्रेस ढाई घंटे, अयोध्या भटनी मेमो पैसेंजर डेढ़ घंटे, बाघ एक्सप्रेस 2 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस ढाई घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे की देरी से चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed