फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Always be alert while riding a bike on four lane.

Basti News: फोरलेन पर बाइक लेकर चलें ताे हरदम रहें चौकन्ना

Sun, 10 Dec 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 10 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Always be alert while riding a bike on four lane.
बस्ती। फोरलेन पर हवा से बातें कर रही लग्जरी कारों, क्षमता से से ज्यादा भार लादकर चल रहे ट्रकों के बीच बाइक लेकर चलना खतरे से खाली नहीं रहा। पलक झपकते ही ऐसे वाहनों की चपेट में आकर हर दूसरे दिन कोई न कोई बाइक सवार जान गंवा रहा है। लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन पर होने वाले हादसों के आंकड़े इसके गवाह हैं। सिर्फ बस्ती जिले की सीमा में 11 महीने के भीतर बाइक सवार 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के अनुसार, जनवरी से लेकर अब तक बाइक वालों के साथ 105 हादसे हुए हैं। इसमें 89 लोगों की जान जा चुकी है। अर्थात हर तीसरे दिन बाइक वाले किसी न किसी वाहन की चपेट में आ रहे हैं। हादसों में मृत्यु का औसत ज्यादा डरावना है। ज्यादातर हादसे ओवरटेक करते समय हो रहे हैं। दो बड़े वाहन एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में कई बार किनारे चल रहे बाइक चालकों को चपेट में ले लेते हैं। हाईबीम लाइट, किनारे बिखरी गिट्टी के चलते भी कई बार बाइक अनियंत्रित होकर गिर जा रही है। एनएचएआई के सेफ्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा का कहना है कि बड़े वाहनों के बीच से छोटे वाहनों को बचकर निकलने में ही समझदारी है। इसके लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन


एक ओर खड़े वाहन, दूसरी ओर रफ्तार की होड़
फोरलेन पर एक तरफ से जाने के लिए दो लेन बनी है। एक लेन में ट्रैक्टर-ट्रॉली, आटो जैसे वाहन चलते हैं। उसी लेन में जगह-जगह बस-ट्रक जैसे बड़े वाहन खड़े रहते हैं। ओवरलोड ट्रक भी उसी लेन में चलते हैं। जबकि दूसरी लेन में ओवरस्पीड कारों, बसों का काफिला चलता है। उनके बीच मानो रफ्तार की होड़ लगी हो। उनके बीच से बाइक लेकर गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस लेन भी चलने लायक नहीं

फोरलेन के सर्विस लेन की दशा सबसे दयनीय है। उन पर या तो अतिक्रमण कर लिया गया है या कोई न कोई वाहन खड़ा रहता है। कई जगह झाड़ियों ने सर्विस लेन को ढक लिया है। इसके अलावा मिट्टी, रोड़े और गंदगी की वजह से भी बाइक लेकर सर्विस लेन में चलने की गुंजाइश बेहद कम है।

ये सावधानियां बरतें

-कार, बसों वाली दाहिनी लेन में कभी न चलें।

-बाइक में दोनों साइड मिरर जरूर लगाएं।

-आगे के साथ ही पीछे से आने वाले वाहन को लेकर चौकन्ना रहें।

-ईयर फोन लगाकर कभी भी वाहन न चलाएं।

-पीछे से हार्न सुनते ही सड़क के किनारे चले जाएं।

-बिना हेलमेट लगाए फोरलेन पर बाइक लेकर न चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed