फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegations of issuing certificates to untrained people

Basti News: अप्रशिक्षित लोगों को प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Allegations of issuing certificates to untrained people
बस्ती। कुछ मोटर ट्रेनिंग स्कूलों पर निर्धारित मानकों के विपरीत प्रशिक्षण देने और अप्रशिक्षित लोगों को प्रमाणपत्र जारी करने का आरोप लगा है। ऑटो रिक्शा जन कल्याण समिति ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष मो. हारून के नेतृत्व में ऑटो चालकों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। समिति के जिला संरक्षक महेंद्र श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि छह हजार रुपये लेकर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं। कुछ केंद्रों पर पर्याप्त प्रशिक्षक नहीं होने और प्रशिक्षण प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया गया। इस दौरान समिति के उपाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज, अंकित उपाध्याय, अकबर अली, वारिस अली, एजाज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed