फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of assault over opposition to pesticide spraying

Basti News: दवा छिड़कने के विरोध पर पिटाई का आरोप

Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegation of assault over opposition to pesticide spraying
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव में धान की फसल पर दवा छिड़कने के विरोध में मारपीट करने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के बरहटा गांव निवासी झुरई प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एफआईआर के अनुसार झुरई प्रसाद की बैनामाशुदा पांच बीघा जमीन में धान की फसल लगी है। आरोप है कि विपक्षी उनकी फसल में ग्लेसियर दवा का छिड़काव कर रहे थे। जानकारी मिलने पर वह खेत पर पहुंचे और दवा छिड़कने से मना किया। आरोप है कि इसके बाद विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए पांच लाख रुपये गुंडा टैक्स देने की बात कही और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

झुरई के अनुसार हंसराज यादव ने बीचबचाव किया तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली देते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने ठाकुर प्रसाद वर्मा, सचिन, विशाल, रिंकू समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed