फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   All schemes will be implemented in 28 Gram Panchayats, the face will change.

Basti News: 28 ग्राम पंचायतों में धरातल पर उतरेंगी सभी योजनाएं, बदलेगी सूरत

Sun, 28 Dec 2025 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
All schemes will be implemented in 28 Gram Panchayats, the face will change.
बस्ती। जिले में 28 गांव में मनरेगा अब (वीबी-जी राम जी) की सभी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन कर उन्हें वीबी-जी राम जी ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। चयनित ग्राम पंचायतों में समेकित कार्ययोजना बनाकर गांवों में उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण रूप से विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया कि इनमें वीबी-जी राम जी से अनुमन्य समस्त कार्यों को अन्य विभागीय योजनाओं से कन्वर्जेंस करते हुए ग्रामीण अवस्थापना, प्राकृतिक संसाधनों का विकास, व्यक्तिगत लाभार्थी परक कार्यों से ग्राम पंचायत को संतृप्त किया जाएगा। वित्त वर्ष 2008-09 से प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना लागू की गई है।
विज्ञापन

योजना अंतर्गत समय-समय पर सुधार करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले परिवारों की आजीविका में वृद्धि ग्राम में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन का नियोजन और ग्राम की अवस्थापना संबंधी सुविधाओं को विकसित करने के लिए विभिन्न प्रावधान एवं कार्यों की अनुमन्यता प्रदान की गई है। इसमें मुख्य रूप से विभिन्न विभागों के तालमेल से संपर्कता, आवास, स्वच्छता सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, कृषि और जल संरक्षण, मजदूरी, रोजगार, कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्रदान किया गया है। यह अनुभव किया गया कि योजना के अंतर्गत समेकित कार्ययोजना न बनाने से गांवों में उपलब्ध संसाधनों का पूर्णरूप से विकास नहीं हो पाया है। ऐसे में प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो ग्राम पंचायतों को वीबी-जी राम जी ग्राम के रूप में विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यों का विवरण सार्वजनिक सूचना पट पर दर्ज करेंगे : चयनित वीबी-जी राम जी ग्राम की कार्ययोजना तैयार करने से पूर्व ग्राम में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पूर्व से कराए गए कार्यों का एक आधारभूत डेटाबेस तैयार करते हुए इसका प्रकाशन सार्वजनिक सूचना पट पर किया जाना है। चयनित ग्राम पंचायत की खुली बैठक आयोजित की जाएगी, इसमें ग्राम पंचायत में गठित स्वयं सहायता समूह एवं समस्त जनप्रतिनिधि, समस्त विभागों के अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में वीबी-जी राम जी ग्राम को संतृप्त करने के लिए आवश्यकताओं एवं संसाधनों का आंकलन करते हुए विस्तृत ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed