फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Alert on gambling, stop on demonstration procession

जुमे पर हाई अलर्ट,प्रदर्शन-जुलूस पर रोक

Thu, 26 Dec 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Alert on gambling, stop on demonstration procession
बस्ती के पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम और एसपी। - फोटो : BASTI
जुमे पर हाई अलर्ट, प्रदर्शन-जुलूस पर रोक
विज्ञापन

बस्ती। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व नागरिकता प्रमाण पत्र (एनआरसी) को लेकर जुमे के बाद पिछली बार की तरह शांति कायम रहे, इसे लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिले के सभी थानों के अलावा पुलिस लाइंस में शांति एवं सुरक्षा कमेटी की बैठक की गई। डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा ने दो टूक कहा कि विरोध के बहाने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा सकती। पिछले जुमा की तरह इस बार भी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
डीएम ने कहा कि जिसे अपनी कोई बात या मांग रखनी हो, वह प्रशासन व पुलिस के किसी फोरम पर बात रख सकता है। सोशल मीडिया पर संयम बरतने की अपील की। एसपी ने नमाज वालों से अपील की कि वे घर के नजदीकी मस्जिद में ही नमाज पढ़ने जाएं। वापस होने पर वे अपने घर जाने के बाद ही बाहर निकलें। पिछली बार भीड़ में शामिल कई चेहरे अलग-अलग जगहों पर दिखाई दिए थे। इसकी पुनरावृत्ति न हो। बैठक में मौजूद लोगों से कहा कि वे अपरिचित लगने वाले व्यक्ति को जरूर टोकें। क्योंकि अजनबी लोगों को ही दंगा भड़काते पाया जाता है। इस दौरान कई लोगों ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

पिछली बार सूबे के कई जिलों में बवाल हुआ था, लेकिन यहां पुलिस-प्रशासन की सटीक रणनीति के आगे खुराफाती कामयाब नहीं हो सके। जागरूक नागरिकों की पहल पर राष्ट्रगान गाते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा गया। प्रशासन की कोशिश है कि इस बार भी शांतिपूर्ण माहौल में जुमे का दिन निकल जाए। इस दौरान डीएम, एसपी के अलावा जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, सीओ सिटी, आरआई लाइंस के अलावा शहर के नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed