फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Alert in the district due to ruckus in Bahraich

Basti News: बहराइच में बवाल से जिले में अलर्टम

Tue, 15 Oct 2024 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Alert in the district due to ruckus in Bahraich
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बहराइच में दंगे के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। चूंकि यहां अभी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं हुआ है, इसलिए संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है।
इसे देखते हुए सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी व अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया। सभी प्रतिमाओं पर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। खासकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

आयोजन समितियों से वालंटियर्स के जरिये देखरेख करने को कहा गया है। रात में सड़क पर निकलने वाली भीड़ की ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने सभी से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। किसी भी अराजक तत्व या खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटने को कहा गया है। सभी थानों को 24 घंटे अलर्ट पर रहने को कहा गया है। पुलिस लाइंस, पुलिस कार्यालय और थानों पर क्यूआरटी तैयार रखी गई है। ताकि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना देर किए कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यहां कभी भी उन्मादी भीड़ का हिंसक रवैया नहीं रहा है और त्योहारों में सौहार्द बनाए रखने के लिए यहां की छवि बेहतर है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता है। शनिवार को दशहरा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र की ज्यादातर प्रतिमाओं का विसर्जन हो चुका है।

मगर अभी शहर व आसपास के क्षेत्र की करीब नौ सौ प्रतिमाओं का विसर्जन होना बाकी है। शहर में दुर्गापूजा की चहल-पहल काफी बढ़ गई है। शाम होते ही सड़कों पर भारी भीड़ निकलती है, जिसमें शहर के मोहल्लों के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहते हैं। खतरा इसी बात का है कि कहीं यदि किसी ने मामूली शरारत भी की तो हालात बिगड़ते देर नहीं लगेगी। इसलिए पुलिस प्रशासन कोई जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed