{"_id":"64d7d5a5c37c841dd2065fe4","slug":"agriculture-uria-demand-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2711-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बारिश की कमी से जूझ रहे किसानों के सामने अब यूरिया का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बारिश की कमी से जूझ रहे किसानों के सामने अब यूरिया का संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। बारिश की कमी से जूझ रहे किसानों के सामने अब यूरिया का संकट खड़ा हो गया है। यूरिया की किल्लत होने के कारण किसान चिंतित हैं। पहले से कमजोर हो चुकी फसल में यदि सही समय पर उर्वरक नहीं दिया गया तो वह खराब हो सकती है। क्षेत्र में करीब तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से यूरिया की मांग बढ़ गई है, लेकिन दो दिनों से सहकारी समितियों सहित निजी दुकानों पर भी यूरिया नहीं है।
अटवा निवासी किसान भोला ने बताया कि दो दिनों से यूरिया के लिए भटक रहा हूं। खाद कहीं भी नहीं मिल रही है। बड़ेरिया, मझौवा, उभाई समिति पर गया लेकिन खाद नहीं मिली। डुहवा इफको बाजार पर भी यूरिया नहीं है। किसान राम औतार, जियावन ने बताया कि चार दिनों से बाजार सहित समितियों से यूरिया नहीं मिल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- जिले में जल्द ही यूरिया की रैक लगने वाली है। संतकबीरनगर में शनिवार को रैक पहुंची है। जल्द ही यूरिया सभी केंद्राें पर खाद उपलब्ध हो जाएगी।
-मनीष कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी