फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agricultural equipment distributed among beneficiaries, loan received for industry

Basti News: लाभार्थियों में कृषि यंत्र वितरित, उद्योग के लिए मिला ऋण

Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 27 Mar 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Agricultural equipment distributed among beneficiaries, loan received for industry
बस्ती। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर अटल प्रेक्षागृह में आयोजित मेले के दूसरे दिन विविध कार्यक्रम हुए। सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की नीति को रेखांकित करते हुए विभिन्न योजनाओं का प्रदर्शन हुआ। यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम को कृषि एवं उद्योग क्षेत्र में नई प्रगति का प्रदर्शन संबल प्रदान करता रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी सुभाष यदुवंश ने योगी- मोदी सरकार की सराहना की। कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत दुनियां नया कीर्तिमान गढ़ रहा हैं, वहीं योगी के नेतृत्व में यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है। पहली बार यूपी उद्यमियों को सुरक्षा संरक्षा मिली है। यहीं वजह है कि यूपी उद्योग की दृष्टि से समृद्धि हो रहा है। उन्होंने
विज्ञापन

विभिन्न विभागों की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित भी किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना- 2024 के लिए राजेश कुमार वर्मा को 27860, कृष्णदेव पांडे को 26080, रामसागर तिवारी को 22284, जगन्नाथ को 26580, चिंताहरण को 30366 का डेमो चेक प्रदान किया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग के तहत ड्रिप उद्योग के लिए 971000, पिंकी को बेकरी उद्योग के लिए 700000, ओम प्रकाश को 586250, संदीप यादव को मिनी ड्रिप उद्योग के लिए 106400, प्रधानमंत्री कृषि ड्रिप सीना के लिए 81060, बजरंग पाल को 175972, राममिलन को 113783 का अनुदान चेक दिया गया। -------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी हुए लाभान्वित
मेले में उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना यथा-एकीकृत प्लास्टिक विकास योजना के लिए उद्यम विनय प्रताप तिवारी व रामतौल को 28000, विष्णु प्रसाद को 28000 दिया गया। कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत विभिन्न फर्मों को कृषि मशीनरी दी गई। प्रधानमंत्री कुसुम सूर्य पंप योजना से चार लोग लाभान्वित किए गए। इस मौके पर डीएम रवीश गुप्ता, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, पीडी राजेश कुमार, डीडीओ अजीत सिंह, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed