फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agri junctions will be opened in blocks

Basti News: ब्लॉकों में खोले जाएंगे एग्री जंक्शन

Wed, 25 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Agri junctions will be opened in blocks
बस्ती। कृषि विभाग ने पढ़े-लिखे बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अवसर प्रदान किया है। युवा अब एग्री जंक्शन शॉप खोलकर कमाई का जरिया बना सकते हैं। जिले में 14 बेरोजगार युवाओं को चयनित कर एग्री जंक्शन योजना के तहत अपनी दुकान खोलने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। एग्री जंक्शन में एक छत के नीचे बीज, उर्वरक और रसायन मिलेगा। किराए के मकान में दुकान खोलने पर सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपये किराया व पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा। इसमें सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके लिए 20 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि लाइसेंसधारी ही एग्री जंक्शन शॉप खोलने के पात्र होंगे। कृषि विभाग एग्री जंक्शन के नाम से ब्लाॅकों में दुकान खोलकर 18 से 40 वर्ष आयु के कृषि या रसायन विज्ञान के बेरोजगार स्नातकों को स्वरोजगार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

युवाओं को आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र में स्नातक या फिर एग्री जंक्शन केंद्र के प्रमाण के लिए कृषि विषय से पढ़ाई का प्रमाण पत्र देना होगा। साथ ही फोटो और मोबाइल नंबर भी विभागीय कार्यालय लाकर जमा करने होंगे। इसके बाद सत्यापन कर पात्र अभ्यर्थी को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

कृषि स्नातक की पढ़ाई पूरी कर घर में बैठे युवाओं के लिए मौका

कृषि उपनिदेशक अशोक कुमार गौतम बताते हैं कि कृषि विभाग की यह योजना बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए है। ऐसे युवा जो कृषि से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर घर में बेरोजगार बैठे हैं, उन्हें एग्री जंक्शन शॉप खोलने का मौका दिया जा रहा है। इस दुकान के जरिए रोजगार के अवसर मिलेंगे और विभाग की ओर से भी समय-समय पर मदद दी जाएगी। किसानों को सही दवा, कीटनाशक, खाद व बीज भी उपलब्ध हो सकेगा। उन्हें कहीं पर भी भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed