फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agra's victory in basketball competition

Basti News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा की जीत

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Agra's victory in basketball competition
क्षेत्रीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष बास्केटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते अयो - फोटो : BASTI
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आगरा की जीत
विज्ञापन

बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह क्षेत्रीय स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आगरा बनाम झांसी के बीच पहला मुकाबला हुआ। आगरा की टीम ने 56 अंक बनाकर जीत दर्ज की। झांसी की टीम महज 32 अंक ही बना सकी। दूसरे दिन सात टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
अयोध्या से हुए मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने 38 अंक बनाकर जीत दर्ज की। 26 अंक बनाकर अयोध्या की करारी हार हुई। आजमगढ़ की टीम ने 44 अंक हासिल कर देवी पाटन पर जीत दर्ज की। देवी पाटन की टीम ने 13 अंक ही प्राप्त किया। अलीगढ़ बनाम बरेली के बीच मैच हुआ। अलीगढ़ ने 28 और बरेली ने 18 अंक प्राप्त किया। वाराणसी और बस्ती की टीम में जोरदार मैच हुआ। वाराणसी की टीम ने 47 और बस्ती ने 35 अंक प्राप्त किए। लखनऊ और झांसी की टीम के बीच मैच हुआ। लखनऊ ने 55 और झांसी की टीम ने 43 अंक प्राप्त किए। मेरठ ने 48 अंक पाकर 40 अंक हासिल करने वाले अयोध्या की टीम पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा और जगदीश शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में बास्केटबॉल संघ के बीपी दुबे, दिलीप वर्मा, दिलीप निषाद, विनय पांडेय, मो. नूरूद्दीन अहमद, मो. आदिल मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अर्जुन उपाध्याय, ओमकार चौधरी, प्रमोद कुमार जायसवाल, मो. आसिफ खान, विकास कुमार, मंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed