{"_id":"69138c2835230dc919066d6c","slug":"after-the-delhi-blast-the-ayodhya-border-is-under-increased-vigilance-and-a-close-watch-is-on-suspects-basti-news-c-207-1-bst1006-147481-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दिल्ली में धमाके के बाद अयोध्या सीमा पर बढ़ी चौकसी, संदिग्धों पर पैनी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दिल्ली में धमाके के बाद अयोध्या सीमा पर बढ़ी चौकसी, संदिग्धों पर पैनी नजर
Wed, 12 Nov 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली बम विस्फोट के बाद अलर्ट पर न्यायालय में जांच करती पुलिस- संवाद
बस्ती। दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद अयोध्या सीमा पर चौकसी कड़ी दी गई है। गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर घघौवा पुलिस चौकी के पास सोमवार की देर रात से ही अयोध्या की तरफ से आने ओर जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग कर रही है।
आरपीएफ इंस्पेक्टर मिर्जा बेग ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलवार को विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर जांच के दौरान अनधिकृत रूप से घूम रहे 13 लोगों को पकड़ा गया है। चूंकि गोंडा जिले के घघौवा पुलिस चौकी के पास बस्ती जिले की सीमा समाप्त हो जाती है ओर कुछ किमी की दूरी के बाद अयोध्या की सीमा शुरू हो जाती है, लिहाजा जिला प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। साथ ही, संवेदनशील स्थानों में पुलिस की सतर्कता दिखी।
उधर, स्थानीय पुलिस व जीआरपी ने देर शाम साझा अभियान चलाकर स्टेशन परिसर के आसपास संदिग्ध लोगों व बिना कारण पार्क किए गए वाहनों की तलाशी ली। पुरानी बस्ती थाने के इंसपेक्टर जयदीप दूबे ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद सार्वजनिक स्थानों पर जांच-पड़ताल की जा रही है। रेलवे स्टेशन परिसर के भीतर बिना कारण घूमने वालों को कड़ी हिदायत दी गई।
विज्ञापन
उधर, एसपी अभिनंदन ने आम जनता से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखाई पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की है। रुधौली संवाद के अनुसार, दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद मुकामी पुलिस ने अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने वाहनों से काली फिल्म भी उतरवाया। बिना हेलमेट बाइक सवारों का चालान भी काटा।