{"_id":"6929eecaf325ae575405bb38","slug":"after-a-lot-of-hard-work-the-mischievous-monkey-was-captured-in-a-cage-late-in-the-evening-basti-news-c-207-1-bst1006-148561-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम पिंजरे में कैद हुआ उत्पाती लंगूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम पिंजरे में कैद हुआ उत्पाती लंगूर
Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
भानपुर मे एक घर के छत पर रखे गये पिंजरे मे कैद हुआ उत्पाती बंदर। संवाद
- फोटो : पुलिस मुठभेड में पकडा गया आरोपी अर्जुन उर्फ पुतला
भानपुर। कस्बे में कुछ दिनों से लोगों पर अचानक हमला कर घायल कर देने वाला लंगूर शुक्रवार की देर शाम मथुरा से पकड़ने आई टीम के काफी लुका छिपी के बाद पिंजरे में कैद कर लिया। उसे पकड़ने के लिए टीम को एक घर के छत पर पिंजरा लगाना पड़ा, जहां से उसे दाना और केला खिलाकर पकड़ा गया।
बताते चलें कि इस लंगूर के हमले से अब तक भानपुर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से करीब 10 से 15 लोग घायल हो चुके हैं। लंगूर लंगूर के हमले की खबर को अमर उजाला लगातार प्रकाशित कर रहा था। खबर को संज्ञान लेकर नगर पंचायत कार्यालय ने मथुरा से लंगूर को पकड़ने के लिए टीम बुलाई थी। टीम के सदस्यों ने बताया कि शनिवार को इसे सुरक्षित किसी चयनित जंगल में छोड़ा जाएगा। उत्पाती लंगूर के पकड़े जाने पर कस्बे वासियों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि लंगूर ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। डर वश लोगों ने घर से निकलना बंद कर दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- -
व्यापार मंडल ने लंगूर को पकड़वाने के लिए एसडीएम को सौंपा था ज्ञापन
लंगूर के हमले से घायल हो रहे लोगों को राहत दिलाने और प्रभावित हो रहे व्यापार को देखते हुए शुक्रवार को व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम हिमांशु कुमार के पेशकार सुदर्शन यादव को ज्ञापन सौंपकर लंगूर को शीघ्र पकड़वाने की अपील की थी। कहा था कि अब तक 10 से 15 लोग लंगूर के हमले से घायल हो चुके हैं। लोगो का घरों से अकेले निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बाबत एसडीएम हिमांशु कुमार ने बताया कि व्यापार मंडल की ओर से ज्ञापन मिला है