फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   after 8 years yet niot decided kota shop

आठ वर्ष बाद भी तय नहीं हो सकी दुकान

Sat, 31 Mar 2018 11:33 PM IST
basti
basti Updated Sat, 31 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
after 8 years yet niot decided kota shop
गांव में जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
गायघाट। 
विज्ञापन

बहादुरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उमरिया में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकान का चयन आठ वर्ष बाद भी तय नहीं हो सका। हालांकि, इसे लेकर ग्राम पंचायत की छह बार खुली बैठक की जा चुकी है, मगर हर बार तकनीकी कारणों से स्थगित करना पड़ा। शनिवार को छठवीं बार खुली बैठक हुई, मगर फिर तमाम बाधाओं के चलते फिर बैठक स्थगित कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते पीडीएस की दुकान तय नहीं हो पा रही है। 

दुकान को लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर कोटेदार का चयन का निर्देश दिया था। इसके अनुपालन में पूर्व सूचना के आधार पर शनिवार को एडीओ पंचायत राम मनोहर मिश्र और ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी कन्नौजिया गांव पहुंचे। यहां ग्राम प्रधान राजपती की अध्यक्षता में समय से बैठक शुरू हो गई। बैठक के दौरान कोटे की दुकान के लिए दो दावेदार मीना पत्नी विनोद कुमार तथा शोभा पत्नी रमेश का नाम आया। इसमें मीना ग्राम प्रधान राजपती की बहू हैं। इस कारण एडीओ पंचायत ने शासनादेेश का हवाला देकर उनका नाम निरस्त कर दिया। इसके बाद सभी सदस्यों ने ग्रामीणों की सहमति एसडीएम सदर को अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव कर बैठक स्थगित कर दिया। ग्राम पंचायत के जयशंकर प्रसाद, शोभनाथ, चन्दन कन्नौजिया, रामसुरेश, राम प्रकाश, मधुबन, नवनीत, रामकुमार, दिलीप कुमार, बजरंगी पांडेय, बालकृष्ण, रामअचल, सुरेन्द्र कुमार, रामकृष्ण, जयप्रकाश आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत उमरिया में कोटे की दुकान पिछले आठ वर्षों से दूसरे गांव से संबद्ध है। इसके पहले भी कोटे को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक पांच बार हो चुकी है। किन्तु विभागीय उदासीनता और अधिकारियों की लापरवाही के चलते पीडीएस दुकान का चयन आज आठ वर्ष बाद भी संभव नहीं हो सका। कहा कि राशन लेने के लिए ग्रामीणों को दूसरी ग्राम पंचायत में जाना पड़ता है। हर बार चयन के लिए बैठक होती है और फिर स्थगित हो जाती है। बैठक में सुरक्षा कारणों से उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव, दिनेश कुमार सिंह, सिद्धनाथ यादव मयफोर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed