फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates protest against Gram Court

ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 22 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest against Gram  Court
ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के सामान्य सभा की बैठक शुक्रवार को संगठन हाल में हुई। एसोसिएशन अध्यक्ष राज किशोर पांडेय ने कहा कि ग्राम न्यायालय के तहसीलों में भेजे जाने पर पीड़ितों को न्याय मिलने में देर होगी। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को ग्राम न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन किया।

वहीं, अधिवक्ताओं की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इसके विरोध में सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस यानी शनिवार को हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इसके बाद अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय के विरोध में कचहरी में प्रदर्शन किया। प्रस्ताव की प्रतिलिपि जनपद न्यायाधीश, डीएम, मंडलायुक्त, उपभोक्ता फोरम, डीडीसी, परिवार न्यायालय, ट्रिब्यूनल कोर्ट आदि को भेजा गया। मौके पर महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला, श्रीप्रकाश यादव, अरविंद नारायण पांडेय, विजय बहादुर सिंह, जेबी सिंह, त्रिलोकी नाथ पांडेय, दीप नारायण शुक्ला, जेपी चौबे, इस्लाम खान, विवेक शुक्ला, भूपेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत पाठक, अरविंद चौधरी, शांति प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed