फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocates demonstrated

Basti News: हापुड़ में लाठीचार्ज से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Sep 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 05 Sep 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated
बस्ती। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में सोमवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तब तक कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। इससे पहले संयुक्त बार की बैठक सिविल बार सभागार में हुई।
विज्ञापन

संयुक्त बार की बैठक में सिविल बार, जनपद बार व कमिश्नर बार के पदाधिकारी व अधिवक्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस की बर्बरता शर्मनाक है। अभी तक मामले में शासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसकी निंदा की जाती है और सरकार से मांग की जाती है कि घटना के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कठोर कार्रवाई की जाए। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार डीएम को ज्ञापन दिया। मौके पर विनोद कुमार भट्ट, अंगद मिश्रा, रमेश चंद्र पांडेय, रजनीश कुमार दुबे, शशि प्रकाश शुक्ला, उपेंद्र नाथ दुबे, पुजारी मिश्रा, मारुफ, शिवाकांत तिवारी, शैलेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया व रुधौली तहसील में भी कार्य बहिष्कार
हर्रैया/रुधौली। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की घटना को लेकर हर्रैया व रुधौली तहसील के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। हर्रैया में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार व रुधौली में तहसीलदार सत्येंद्र सिंह को दिया। मौके पर पारस पांडेय, उमाकांत त्रिपाठी, धीरेंद्र सिंह, बलदेव पाठक, श्याम नारायण सिंह, हरिश्चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed