{"_id":"64f3818c0fa1b9c14c0f9564","slug":"advocate-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3714-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तहसीलों में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तहसीलों में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 03 Sep 2023 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। ग्राम न्यायालय तहसीलों में जाने के विरोध में शनिवार को अधिवक्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिव पूजन मिश्रा ने कहा कि तहसीलों में ग्राम न्यायालय की स्थापना करने को लेकर अधिवक्ता आक्रोशित हैं। तहसीलों में ग्राम न्यायालय स्थापित करने से न्यायिक कार्यों में भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा, इसमें राजनैतिक हस्तक्षेप बढ़ेगा। इससे पीड़ितों को सही न्याय नहीं मिल पाएगा। यदि जनपद न्यायालयों को खंडित किया जा रहा है तो सर्वोच्च न्यायालय की प्रत्येक राज्य में एक पीठ और उच्च न्यायालय की एक-एक पीठ सभी मंडलों में स्थापित की जानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। केवल जनपद न्यायालयों को खंडित किया जा रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। न्यायिक व्यवस्था से खिलवाड़ किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, देवव्रत उपाध्याय, रमापति पांडेय, विजय शर्मा, जेपी चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, देवव्रत उपाध्याय, रमापति पांडेय, विजय शर्मा, जेपी चौबे आदि मौजूद रहे।