{"_id":"649dd04b06b83bb1fd03c4b4","slug":"administration-will-plant-saplings-on-two-and-a-half-thousand-bighas-of-land-in-ghosiyapur-basti-news-c-207-1-sgkp1004-587-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घोसियापुर में ढाई हजार बीघा जमीन पर प्रशासन कराएगा पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घोसियापुर में ढाई हजार बीघा जमीन पर प्रशासन कराएगा पौधरोपण
Fri, 30 Jun 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 30 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
घोसियापुर में ढाई हजार बीघा जमीन पर प्रशासन कराएगा पौधरोपण
बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरिपालपुर के घोसियापुर माझा गांव पहुंचे सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बंजर जमीन का जायजा लिया। गांव में स्थित करीब ढाई हजार बीघा जमीन को कुछ दिन पहले प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त कराया है। इस जमीन पर प्रशासन पौध रोपण की तैयारी कर रहा है।
घोसियापुर माझा गांव में तटबंध और सरयू नदी के बीच करीब ढाई बीघा जमीन खाली है। यह जमीन सरकार की है। सीडीओ ने प्रधान हरिश्चंद्र चौधरी, लेखपाल सुभाष पाल से जमीन की जानकारी ली। प्रधान हरिश्चंद चौधरी ने अवगत कराया कि यह माझा की जमीन है, यहां हर साल बाढ़ के समय पानी भर जाता है। ऐसे में यहां लगाए गए पौधे बह या सूख सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि वन विभाग की मदद से इस जमीन पर ऐसे पाैधे लगाए जाएंगे, जो बाढ़ के पानी में भी खराब न हों। मौके पर एडीओ पंचायत शेषराम दिवाकर, सत्येंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।