{"_id":"62cf158ff402d65d66716880","slug":"administration-ready-for-shrawan-fair-basti-news-gkp4435900200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में पुलिस-प्रशासन की अग्निपरीक्षा
साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं के जिले के विभिन्न मंदिरों में पहुंचने की उम्मीद
कांवड़ यात्रा के दौरान दूसरे जिले की फोर्स भी तैनात करने की योजना
भद्रेश्वरनाथ समेत प्रमुख मंदिरों पर लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आज यानी 14 जुलाई से शुरू हो रहे शिवमास सावन को लेकर पुलिस और प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। यह महीना पुलिस, प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। इसके लिए सरकारी अमलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। साफ-सफाई के अलावा रास्ते के गड्ढों को भरने का काम तेजी से चल रहा है।
भद्रेश्वरनाथ के अलावा तिलकपुर, देवरिया, महादेवा के अलावा कड़र मंदिर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजामात किए जा रहे हैं। वहीं, पूरे सावन भर बड़ी संख्या में प्रतिदिन शिवभक्तों के जलाभिषेक करने का अनुमान है। इसे देखते हुए कांवड़ियों के रूट, फोरलेन डायवर्जन, सफाई, विश्राम स्थल, घाट आदि की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांवड़ यात्रियों और जिले व आसपास के करीब साढ़े पांच लाख श्रद्धालुओं के शिवरात्रि पर भद्रेश्वरनाथ पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर पुलिस फोर्स की व्यवस्था की जा रही है। दूसरे जनपद से भी फोर्स की मांग की गई है।
डीआईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि पूरे सावन भर सभी शिव मंदिरों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। संबंधित थानों के अलावा जरूरत के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइंस और दूसरे जनपद की फोर्स लगाई जा रही है। जहां तक सावन के आम दिनों में सुरक्षा का सवाल है तो उसे संबंधित थानों के जिम्मे सौंपा गया है। उधर, कांवड़ यात्रियों के लिए उचित माहौल तैयार करने के लिए थानावार बैठकें की जा रही हैं। इनमें कांवड़ संघ के पदाधिकारियों के साथ रायशुमारी की जा रही है। उन्हें खास तौर से डीजे बजाने को लेकर निर्धारित तीव्रता के बारे में आगाह किया जा रहा है। ताकि डीजे के शोर से किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में होगी यात्रा
वर्ष 2016 की कांवड़ यात्रा के दौरान कप्तानगंज में मामूली चूक के कारण बड़ी घटना हो गई थी। इसमें गोरखपुर के जिला जज की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। जज को भी हल्की चोटें आई थीं। इस घटना में पुलिस, प्रशासन की काफी किरकिरी हुई थी। बाद में उसी घटना में घायल हुए हनुमान चौधरी की मृत्यु हो गई थी। इसे देखते हुए इस बार प्रशासन कोई जोखिम नहीं ले रहा।
इसका नतीजा है कि अयोध्या से भदेश्वरनाथ तक प्रत्येक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि कांवड़ यात्री ही नहीं, रूट पर निकले प्रत्येक व्यक्ति को कहीं न कहीं स्कैन किया जाएगा। अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ के बीच लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के अलावा मंदिर, शहर के प्रमुख चौराहों, अमहट स्थित विश्रामालय, जेल गेट आदि 40 स्थानों पर अतिरिक्त कैमरे लगाए जाएंगे।
मंदिर के पास मेले का खाका तैयार
डीएम प्रियंका निरंजन के अनुसार मंदिरों के पास लगने वाले मेले व सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है। शिवभक्तों की सुविधा के लिए कई जगह बैरिकेडिंग कराई जा रही है। वाहनों के लिए अलग-अलग स्टैंड बनाए जाएंगे। मंदिरों पर सफाई कार्य के लिए सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। व्यवस्था में सहयोग के लिए स्काउट गाइड के अलावा अन्य स्वयंसेवकों को लगाया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान कोतवाली थाने की पुलिस के अलावा जिले के विभिन्न थानों से एसआई, आरक्षी और महिला कांस्टेबल व दरोगा बुलवाकर भदेश्वरनाथ मंदिर पर तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में पुलिस की तैनाती भी की गई है। बस्ती-फैजाबाद राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित तिलकपुर शिव मंदिर पर भी शिवरात्रि के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। यहां भी जलाभिषेक के साथ पूरे दिन मेले का आयोजन होगा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस मंदिर पर पूरे दिन एकत्र रहती है। मेले के मद्देनजर तैयारी पूरी कर ली गई है।