फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Administration raids pathology centres, four sealed

Basti News: कहने के लिए वेंडिंग जोन, फुटपाथ पर सजती हैं दुकानें

Wed, 27 Dec 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 27 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Administration raids pathology centres, four sealed
बस्ती। शहर की रौनक मुख्य बाजार गांधीनगर (पक्के) से खिलती है। मगर, यहां अनियमित कब्जा से सड़क और बाजार की सूरत बिगाड़ गई है। अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने की मुहिम यहां आकर रुक जाती है। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ खाली हो तभी कुछ काम बनें। वरना स्थिति जस की तस बनी रह जाएगी है। रेहड़ी और स्थायी दुकानदारों का फुटपाथ पर कब्जा है। सड़क लोग आवाजाही करते हैं और उनकी गाड़ी भी खड़ी होती है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

तीन साल पहले पक्के में अतिक्रमण खाली कराने की मुहिम तेज हुई थी। यहां के रेहड़ी वालों को अन्यत्र स्थापित करने के लिए शहर के दो स्थानों पर वेंडिंग जोन का चयन किया गया। यहां करीब 1300 दुकानों को शिफ्ट करने की योजना थी। इसके लिए चयनित स्थलों पर मार्किंग के साथ दुकानों की नंबरिंग भी हुई। मगर, इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया ठप हो गई। नतीजा गांधीनगर, कंपनीबाग, रोडवेज, कटरा आदि क्षेत्रों में सड़कें खाली नहीं हो पाईं। दोनों तरफ के फुटपाथ के अधिकतर हिस्सों में रेहड़ी वाले दुकान सजाए हैं तो कुछ हिस्सों में स्थानीय दुकानदारों का कब्जा है। फुटपाथ पूरी तरह से लुप्त है। इस पर पैदल भी नहीं चल सकते हैं। रही सही कसर कुछ बड़े प्रतिष्ठानों ने फुटपाथ पर ही पार्किंग बनाकर पूरी कर दी है।
विज्ञापन

दरिया खां मोड़ से टाउन क्लब तक सड़क के दोनों तरफ अस्थायी अतिक्रमण है। दोपहर बाद फुटपाथ पर लाइन से सब्जी, फल, चाट, खोंचे एवं अन्य सामग्रियों की दुकानें ठेले पर आकर सज जा रही हैं। भीड़ बढ़ने के बाद यहां फुटपाथ पर कोई पैदल भी नहीं चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर क्षेत्र में सड़क के बीचोबीच जहां डिवाइडर नहीं है वहां चार पहिया वाहनों की पार्किंग होती है। इससे दोनों तरफ की दस मीटर की सड़क सिकुड़कर सात मीटर ही बच रही है। एक लेन में साढ़े तीन मीटर सड़क पर आवागमन हो पा रहा है। गांधीनगर मार्ग के दोनों तरफ नाले बनाए गए हैं। इसके पीछे ही दुकान लगाने की अनुमति है। मगर, यहां नाले के ऊपर आरसीसी ढक्कन रखकर कब्जा कर लिया गया है। फुटपाथ और नाले को मिलाकर करीब चार मीटर की जगह मिल रही है, जिसे स्थायी और अस्थायी दुकानदारोंने अपने कब्जे में ले रखा है।
फुटपाथ पर पुलिस चौकी
गांधीनगर की पुलिस चौकी भी फुटपाथ पर बनी है। पुलिस चौकी की सीढ़ी सड़क पर है। नई चौकी टाउन क्लब के सामने निर्मित की गई। मगरख् यहां अभी चौकी संचालित नहीं हो रही है। पुलिस विभाग के समस्त स्टॉफ पक्के स्थित पुरानी चौकी पर ही ड्यूटी देते हैं। इसके चलते पैदल राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है।
प्रशासन का बुलडोजर भी स्थायी निदान नहीं
एक दिन पहले कंपनीबाग से गांधीनगर चौक तक प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। स्थायी दुकानदारों के फुटपाथ पर रखे जनरेटर जब्त किए गए। कुछ जगहों पर फुटपाथ पर लगाए गए छाजन भी उजाड़ दिए गए। इस कार्रवाई से थोड़ा बदलाव जरूर आया, मगर स्थाई निदान नहीं मिल सका। अगले दिन दोपहर बाद रेहड़ी वाले रोज की तरह फुटपाथ पर फिर आ गए। कुछ दुकानों के सामने फुटपाथ पर ही बाइक भी खड़ी मिली। राह चलते समय सड़क से दाहिने-बाए होने की गुंजाइश नहीं दिखी।
जीआईसी और सिविल लाइंस में बने वेंडिंग जोन
तीन साल पहले जीआईसी परिसर के बाहर और सिविल लाइंन उद्यान विभाग की चहारदीवारी से सटकर वेंडिंग जोन का चयन किया गया था। यहां दीवारों पर बकायदा रेहड़ी दुकानों के लिए नंबरिंग की गई थी। योजना थी नगर पालिका की तरफ से फुटपाथ दुकानदारों के लिए दुकानें बनाकर आवंटित की जाएगी। इसके लिए पंजीकरण भी कराया गया था। पहले चरण में 1300 दुकानों का आवंटन होना था। मगर, यह योजना आगे नहीं बढ़ सकी।
अंडरग्राउंड पार्किंग की योजना कागज में सिमटी
गांधीनगर क्षेत्र में अंडरग्राउंड पार्किंग की योजना भी चार साल से कागज में सिमट कर रह गई है। इसके लिए टाउन क्लब का परिसर चिह्नित हुआ है। नगर पालिका ने यहां पार्किंग की व्यवस्था की कवायद शुरू की थी, मगर धनाभाव में कदम पीछे खींच लिया। अब बीडीए ने इस परिसर में अंडरग्राउंड पार्किंग की योजना बनाने की पहल की है।

शहर के सभी प्रमुख सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। सभी दुकानदारों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क और फुटपाथ की जद में जिस तरह का भी कब्जा होगा, उसे हटवाया जाएगा। जहां तक वेंडिंग जोन की बात है तो उसे भी विकसित करने के प्रयास होंगे।
-गुलाब चंद्र, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed