{"_id":"5c86a458bdec2213ea537f6a","slug":"administration-became-hard-for-hoardings","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिंग और बैनरों पर चला प्रशासन का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिंग और बैनरों पर चला प्रशासन का डंडा
Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पैकौलिया में प्रशासन ने उतरवाए बैनर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लोकसभा चुनाव 2019 की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन सक्रिय हो गया है। आचार संहिता के अनुपालन के लिए हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। इसी के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में राजनीतिक दलों की ओर से लगाए गए होर्डिंग व बैनर को प्रशासन ने उतरवा दिया। साथ ही लोगों को आचार संहिता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में थाना प्रभारी अनिल कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने कैप्टननगर, बेलाड़ी, गोटवा, करहली, अक्सड़ा, फुटहिया, तिलकपुर समेत अन्य स्थानों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनरों को उतरवाया। साथ ही सख्त हिदायत दी। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगरपंचायत क्षेत्र में अधिशासी अभियंता अमरजीत सिंह व थानाध्यक्ष विकास यादव ने देईसांड़, भरवलिया, बरोहिया, बनकटी, महादेवा, पाकरडाड़, हलुआपार, लालगंज आदि कस्बों से चुनावी पोस्टरों को हटवाया। चेताया भी कि किसी भी दशा में चुनावी प्रचार सामग्री बैनर, पोस्टर आदि न लगाएं। चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप निर्वाचन अधिकारी, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने कहा कि बिना अनुमति के प्रत्याशी कोई कार्य न करें।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी पुलिस ने अभियान चलाकर विक्रमजोत, खत्मसराय, मलौली, गोसाईं, छावनी कस्बा, पटखापुर, अमोढ़ा, विशेश्वरगंज सहित अन्य स्थानों से होर्डिंग-बैनरों को उतरवाया। इस दौरान थानाध्यक्ष यशवंत सिंह, विजय यादव, अंशुमान सिंह, रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के तेनुआ, पचपेड़वा, हड़ही बाजार, महेशगंज, हसीनाबाद, जिलेबीगंज, लालपुर चौराहा, नरसिंहपुर सहित अन्य स्थानों से होर्डिंग-बैनर को उतारा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय कुमार, राकेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार टिनिच पुलिस व तहसील कर्मियों ने आमा चौराहा, आमा बाजार, बेतौहा चौराहा, शिवपुर चौराहा, बगलवा चौराहा, कूपनगर खडसरपुर, बुधबाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगे होर्डिंग-बैनर को उतरवाया। साथ ही लोगों को आचार संहिता के बारे में जानकारी भी दी। इस दौरान चौकी प्रभारी सुनील कुमार सिंह, चंद्रशेखर पांडेय, वरुण राय, सनोज यादव, लेखपाल सचिन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश सिंह राजस्व निरीक्षक उदयशंकर दुबे आदि मौजूद रहे।