फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Two people, including the husband, have been named for beating up a doctor.

Basti News: डॉक्टर की पिटाई के आरोप में पति समेत दो नामजद

Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two people, including the husband, have been named for beating up a doctor.
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के कैली अस्पताल परिसर स्थित आवास में रहने वाली डॉक्टर ने पति समेत दो लोगों पर घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डॉ. कल्पना मिश्रा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि घरेलू विवाद को लेकर उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उन्हें वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने अपनी कमाई की पूंजी अनावश्यक रूप से खर्च कर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गोंडा जिले के बड़गांव, साहबगंज निवासी अनुराग त्रिपाठी और गोरखपुर निवासी राजेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed