{"_id":"611805748ebc3ee067779f82","slug":"adhikatar-maamalon-mein-dee-gaee-agalee-taareekh-basti-news-gkp4056109149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर मामलों में दी गई अगली तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर मामलों में दी गई अगली तारीख
विज्ञापन
कलवारी में थाना समाधान दिवस पर समस्या सुनते अधिकारी।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकतर मामलों में दी गई अगली तारीख
बस्ती। जिले में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस औपचारिकता के बीच पूरा हो गया। अधिकतर मामलों में तारीख दे दी गई। जबकि कुछेक सामान्य मामलों को निस्तारित कर दिया गया। अधिकतर मामलों के निस्तारण के लिए अगली तारीख दे दी गई।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने हर्रैया थाने में पहुंच कर प्रस्तुत मामलों की जानकारी लेते हुए रजिस्टर तलब किया। निस्तारण की स्थिति जानी। हल्का दरोगा व लेखपाल से फीडबैक लेकर बेहतर तालमेल से मामलों में प्रभावी कार्रवाई केनिर्देश दिए। हर्रैया में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसपी ने त्योहार में सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए राजस्व विभाग से बेहतर संवाद के निर्देश दिए। इस दौरान प्रस्तुत हुए पांच मामलों में एक पर भी निर्णय नहीं हो सका। इस मौके पर सीडीओ के अलावा सीओ शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, उप निरीक्षक कन्हैया पांडेय, संतोष गौड़, हृदय नरायन त्रिपाठी, लेखपाल कृपा शंकर पांडेय, आभा सिंह, विवेक कुमार मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस में कुल 19 प्रार्थनापत्र आए। इनमें 16 राजस्व व तीन पुलिस से संबंधित थे। मौके पर नौ का निस्तारण किया गया। शेष के निस्तारण के लिए मौके पर पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम गठित कर रवाना किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, एसआई सुदीप यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता सीओ कलवारी आलोक प्रसाद ने की। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार 19 मामले समाधान दिवस में प्रस्तुत हुए, जिसमें से दो का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामले टीम के माध्यम से एक सप्ताह में निस्तारण का निर्देश दिया। अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने किया। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार कुल 18 मामले पंजीकृत हुए, इसमें से आठ का निस्तारण हुआ। अध्यक्षता तहसीलदार भानपुर केसरीनंदन त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्र, विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, एसएसआई उमाशंकर त्रिपाठी, एसआई दयानंद यादव, संजय कुमार,अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में जमीन संबंधी विवाद के कुल सोलह मामले राजस्व का एक मामला पुलिस से सम्बंधित आया। मौके पर एक भी मामले का निस्तारित नहीं हो सका। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि सभी मामले में टीम भेजी गई है। इस मौके पर रविंद्र यादव, मुनिश चंद्र दूबे, अखंड प्रताप, जय बिंद यादव, राजेश यादव, मातिवर यादव, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।