{"_id":"6033fc6e8ebc3ee9276a1dca","slug":"adg-will-tighten-the-screws-on-tainted-police-personnel-basti-news-gkp3858089172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दागी पुलिस कर्मियों पर कसेंगे शिकंजा : एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दागी पुलिस कर्मियों पर कसेंगे शिकंजा : एडीजी
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
- फोटो : BASTI
दागी पुलिस कर्मियों पर कसेंगे शिकंजा : एडीजी
बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराना प्राथमिकता बताया। कहा कि इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और दागी पुलिसकर्मियों पर शिकंजा कसते हुए जोन की कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कई कदम उठाएंगे।
वह सोमवार की शाम परिक्षेत्र मुख्यालय पहुंचे। वहां रेंज के तीनों जिलों के सभी अधिकारियों का परिचय लिया। शासन ने सप्ताह भर पहले उन्हें गोरखपुर के एडीजी के तौर पर तैनात किया है। वह शाम 3:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। आईजी अनिल कुमार राय, एसपी बस्ती हेमराज मीणा, एसपी संतकबीरनगर डॉक्टर कौस्तुभ और एसपी सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी से परिचय लिया। उसके बाद पुलिस लाइंस बस्ती के सभागार में रेंज के अधिकारीगण के साथ गोष्ठी का आयोजन किया।
गोष्ठी के दौरान रेंज के तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जनपदों की भौगोलिक स्थिति, आपराधिक घटनाओं तथा जनपद के इतिहास का पॉवर प्रजेंटेशन के माध्यम से संक्षिप्त परिचय दिया गया। एडीजी जोन ने कहा कि आगामी ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीट कांस्टेबल से लेकर अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होगी। सौहार्द को और मजबूत बनाते हुए कानून-व्यवस्था बेहतर बनाई जाएगी।