फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ADG inspected Bhadreshwarnath Kawar yatra arrengments

फोटो.... भद्रेश्वरनाथ पहुंचे आईजी,लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ADG inspected Bhadreshwarnath  Kawar yatra arrengments
कांवड़ यात्रा कल से, प्रशासन का रूट चार्ट जारी
विज्ञापन

बस्ती। 23 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले की तैयारी का गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर जायजा लिया। डीआईजी, आरके भारद्वाज, डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी आशीष श्रीवास्तव से व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। साथ ही शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
करीब दो घंटे के दौरे में एडीजी का पूरा ध्यान भीड़ के प्रबंधन पर रहा। खासकर डारीडीहा से भद्रेश्वरनाथ के बीच के रास्ते को लेकर कई सुझाव दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर में दर्शन कर पूजा, अर्चना की। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों की बैठक की। जिसमें 23 जुलाई को दोपहर दो बजे तक सभी इंतजाम पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि 23 जुलाई शाम को 04.00 बजे मंदिर परिसर में अधिकारियों की ब्रीफिंग की जाएगी। शाम को 06.00 बजे से सभी मजिस्ट्रेट एवं विभिन्न कार्यों के नोडल अधिकारियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। निर्देश दिया कि तैनात अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर ही मुस्तैद रहेंगे, इसलिए रेनकोट एवं छाता आदि की व्यवस्था रखें। सभी मजिस्ट्रेट को अपने साथ लाउडहेलर रखने को कहा है। मंदिर परिसर में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था के लिए मोबाइल ट्रांसफार्मर तीनों दिन वहां खड़े रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-------------
अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी
पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि बरसात के कारण मार्ग में हो रहे गड्ढों को तत्काल भरवा दें। साथ ही अमहट सर्किट हाउस रोड ठीक करा दें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मार्ग में पड़ने वाले सभी ढाबा एवं भोजनालय पर खाद्य सामग्री के दर की सूची टंगवा दें। इसके अलावा खाद्य सामग्री का नियमित रूप से सेंपलिंग कराते रहें। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि 25 एवं 27 जुलाई को कावड़ यात्रा के मद्देनजर स्कूल बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी विभाग भी इन तिथियों में शराब की दुकान बंद रखेंगे। ईओ नगर पालिका अमहटघाट स्थित पार्क का साफ-सफाई करा दें। शौचालय निर्माण, पड़ाव स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश एवं चिकित्सा व्यवस्था की भी समीक्षा की। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि फुटहिया से हर्रैया तक ढीले तार एवं टेढ़े-मेढ़े पोल सही करा दें। पार्किंग स्थल पर रोलर चलवाकर रास्ते सही करवा दें। बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

-
पड़ाव स्थल का निरीक्षण
इसके पूर्व प्रात: नौ बजे डीएम प्रियंका निरंजन ने एसपी आशीष श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रियों के लिए हर्रैया में बनाए गए पड़ाव स्थल श्री वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, राजकीय महाविद्यालय पचवस, प्राथमिक विद्यालय पचवस का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि इन स्थानों पर नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी तैनात करें तथा प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed