{"_id":"6ababdb166c9fbbfaf0933a3","slug":"additional-puja-special-trains-to-run-during-dussehra-and-diwali-passengers-to-get-relief-basti-news-c-207-1-bst1013-167986-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दशहरा-दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दशहरा-दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
बस्ती। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे बस्ती और आसपास के यात्रियों को महानगरों की यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है। एक अक्तूबर से 27 नवंबर तक जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल एक अक्तूबर को जोधपुर से शाम 4:15 बजे रवाना होगी। यह दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर और गोंडा के रास्ते बस्ती रेलवे स्टेशन पर अगले दिन सुबह 5:30 बजे पहुंचेगी और सुबह 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा स्पेशल दो अक्तूबर को गोरखपुर से सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह खलीलाबाद के रास्ते दोपहर 12:41 बजे बस्ती पहुंचेगी और गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली के रास्ते जोधपुर जाएगी। ट्रेन का संचालन नौ फेरों में किया जाएगा।
-- --
गोरखपुर-हडपसर के बीच भी चलेगी स्पेशल
ट्रेन संख्या 01415 गोरखपुर-हडपसर पूजा स्पेशल का संचालन 16 अक्तूबर से किया जाएगा। हडपसर से यह ट्रेन सुबह 7:05 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और मनकापुर के रास्ते बस्ती पहुंचेगी। बस्ती में इसके पहुंचने का समय दोपहर दो बजे और गोरखपुर पहुंचने का समय शाम चार बजे निर्धारित है। वापसी में ट्रेन संख्या 01416 गोरखपुर-हडपसर पूजा स्पेशल 17 अक्तूबर को गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। यह शाम 7:15 बजे बस्ती, 7:57 बजे मनकापुर और 8:30 बजे गोंडा पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ और कानपुर के रास्ते हडपसर जाएगी। ट्रेन का संचालन 17 नवंबर तक किया जाएगा और यह प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
-- -- -
18 और 20 कोच की होंगी पूजा स्पेशल
गोरखपुर-हडपसर पूजा स्पेशल में 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के छह, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार और एसएलआरडी के दो कोच होंगे। गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल में 20 कोच लगाए जाएंगे। इसमें सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, एसएलआरडी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और शयनयान श्रेणी के आठ कोच शामिल होंगे।
-- -- --
कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं
सोमवार को बस्ती के रास्ते गुजरने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। रेलवे समय सारणी के अनुसार बाघ एक्सप्रेस करीब चार घंटे, शहीद एक्सप्रेस पांच घंटे, अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस पांच घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल दो घंटे और दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल करीब दो घंटे की देरी से संचालित हुईं।
कोट
दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए महानगरों के लिए अतिरिक्त पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
-सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर