फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   action will taken on false reporting

फर्जी रिपोर्ट करने वाले अफसरों पर होगी कार्रवाई:कमिश्नर

Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
basti
basti Updated Fri, 08 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
action will taken on false reporting
बैठक - फोटो : amar ujala
बस्ती। आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा में फर्जी रिपोर्टिंग करने का मामला सामने आया। नाराज हुए कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए चेताया है। कहा कि अधिकारी निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट करें। 
विज्ञापन

कमिश्नर ने सीडीओ से कहा कि वह खुद सूचना प्रेषण की समीक्षा करें। डीएम और सीडीओ दोनों को नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। कहा कि टीम बनाकर अधिकारी गांव में जाएं और गांव वालों के सामने ही विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन करें। कमियां पाए जाने पर संबधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी करें। कहा कि निरंतर इस बात की शिकायत आ रही है कि बिना कार्य कराए भुगतान कर दिया जाता है। कमिश्नर ने स्थानीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मण्डल के अधिकारियों और जनता को धन्यवाद दिया। बैठक में डीएम बस्ती अरविंद कुमार सिंह, संतकबीरनगर के डीएम मारकंडेय शाही और डीएम सिद्धार्थनगर कुणाल सिल्कू ने जिले की विकास एवं अन्य कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर सीडीओ बस्ती अरविंद कुमार पाण्डेय, संतकबीरनगर हाकिम सिंह, सिद्धार्थनगर अनिल कुमार मिश्र, अपर आयुक्त प्रशासन राजाराम, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एनएन राय, उप निदेशक सूचना डॉ मुरलीधर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed