{"_id":"653ab080f5f3f8ec1508d252","slug":"action-will-be-taken-against-opium-ganja-and-cannabis-mafia-basti-news-c-207-1-bst1001-6230-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अफीम, गांजा, भांग माफिया पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अफीम, गांजा, भांग माफिया पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अफीम, भांग, गांजा माफिया के विरुद्ध प्रशासन सख्त हो गया है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीएम अंद्रा वामसी ने अधिकारियों को निरंतर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि इन मादक पदार्थों के बड़े सप्लायरों के बारे में जानकारी एकत्र की जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित वाहनों की जांच करें। ड्रग का प्रयोग करने वालों को सुधार के लिए पुनर्वास केंद्र में भेजा जाए। उत्तर पूर्व तथा नेपाल को जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग विशेष निगाह रखी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय नारकोटिक ब्यूरो से समन्वय स्थापित करके सूचनाएं प्राप्त कर कार्रवाई करें। ड्रग के उपयोग के विरुद्ध स्कूलों एवं कॉलेज में निरंतर जागरूकता अभियान संचालित किया जाए।
बैठक में बताया गया कि पिछले महीने में लगभग पांच किलोग्राम गांजा पांच व्यक्तियों से पुलिस द्वारा पकड़ा गया है। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी राजेश तिवारी, सीएमओ डॉ. रमाशंकर दुबे, डीआईओएस जगदीश शुक्ल, बीएसए अनूप कुमार, सीओ आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।