फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action plan will be prepared for tourism development

पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी कार्ययोजना

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Action plan will be prepared for tourism development
बैठक में मौजूद पर्यटन विभाग के सचिव। - फोटो : BASTI
पर्यटन विकास के लिए तैयार होगी कार्ययोजना
विज्ञापन

बस्ती। जिले के समग्र पर्यटन विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। पर्यटन विभाग के सचिव एनजी रवी कुमार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। वे सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। कहा कि अयोध्या एवं गोरखपुर के बीच बस्ती स्थित है और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
17 दिसंबर को लोकलेखा समिति की बैठक में सभापति ने पर्यटन सचिव को यह निर्देश दिया गया था कि समिति के सदस्य विधायक चंद प्रकाश शुक्ल, रवि कुमार सोनकर तथा एमएलसी संतोष यादव के साथ बस्ती के पर्यटन स्थल का निरीक्षण करें। इसके अनुपालन में पर्यटन सचिव ने सर्किट हाउस में विधायक के साथ बैठक किया। तत्पश्चात टीम ने चंदोताल का निरीक्षण किया। विधायक चंद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या, भगवान बुद्ध की नगरी सिद्धार्थ नगर, कबीर का महापरिनिर्वाण स्थली संतकबीरनगर तथा नाथ सम्प्रदाय के गुरू गोरखनाथ की नगरी गोरखपुर से जुड़ा है। विधायक रवि सोनकर ने सुझाव दिया कि इनसे जुड़े स्थलों का विकास करने से पर्यटन की संभावना बढ़ेगी। कहा कि चन्दोताल जो लगभग 200 एकड़ का ताल है में वाटर स्पाट, एंफीथियेटर, कैफीटेरिया, लैंडस्केपिंग करके पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है। कहा कि पर्यटन विभाग के आर्किटेक्ट का पैनल बनाया गया है।
विज्ञापन

बैठक में डीएम आशुतोष निरंजन ने जनपद में संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया। इस मौके पर एसडीएम आशाराम वर्मा, तहसीलदार पवन जायसवाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता, पर्यटन अधिकारी अरविन्द राय तथा कार्यदायी संस्था यूपी सिडको, यूपी पीसीएल, निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed